Tranding
Fri, 27 Feb 2026 06:05 PM
अपराध / Mar 07, 2023

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीनअहमद

बेतिया, बिहार।

नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के वॉइस रिकॉर्डर,पिंटू मिश्रा ने नौकरी दिलाने के नाम पर उगाही करने के बाद रुपया लौटाने में आनाकानी करते हुए पुरानी बाजार के सुनील कुमार को स्टेशन पर ही गोली मारकर हत्या कर दी। जीआरपी नरकटियागंज को सूचना मिलने पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजने के लिए तैयारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से पूरे नरकटियागंज क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,साथ ही उस क्षेत्र के लोगों में गम का माहौल के साथ सन्नाटा छा गया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap