Tranding
Sat, 07 Nov 2026 09:35 PM

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद,बलिया के सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को किया प्रेषित

धनंजय शर्मा

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगरपालिका परिषद,बलिया के विकास परियोजना के लिए भूमि उपलब्धता विस्तार करने, नगर पालिका की आय में वृद्धि करने, स्थानीय नागरिकों को नगरीय सुविधा सुनिश्चित करने तथा विकास को गति देने के लिए 45 राजस्व ग्रामों को नगरपालिका परिषद में सम्मिलित करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया है। 

   जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद,बलिया से लगे राजस्व ग्रामों यथा-जमुआ, गोपालपुर, अराजी माफी पिपरा, मुर्की, सहोदरा, सहरसपाली, तिखमपुर, सोनाडाबर, पटखौली मु0 यारपुर, पुरन्दरपुर मु0 हरपुर, रघुनाथपुर, अमृतपाली, अराजी माफी अमृतपाली, बहादुरपुर, जीराबस्ती, देवकली, परिखरा, छोड़हर, अगरसण्डा, सर्फुद्दीनपुर उर्फ मुबारकपुर, सर्फुद्दीनपुर, खाप सर्फुद्दीनपुर, माल्देपुर, तारनपुर, परसीपट्टी, बहेरी, प्रेमचक, निधरिया, लच्छिरामपुर, भगवानपुर, जलालपुर, हैबतपुर, हैबतपुर खाप, रामपुर महावल, नसीराबाद, खाप नसीराबाद, खाप भगवानपुर, बिजौरा, देवरियांकलां, देवरिया खुर्द, मंसूरपुर, परमन्दापुर, कचारा, खोडीपाकडएवं खाप खोड़ीपाकड को नगर पालिका परिषद बलिया में सम्मिलित करने के लिए विशेष सचिव, नगर विकास अनुभाग-6, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र प्रेषित किया है। शासन स्तर पर शीघ्र ही नगर पालिका परिषद बलिया से लगे राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करने की कार्यवाही प्रारम्भ होगी।

Karunakar Ram Tripathi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap