Tranding
Fri, 05 Jun 2026 06:27 PM

जामा मस्जिद के पूर्व सचिव अब्दुल हई शमीम सुपुर्दे खाक, जनाजे में उमड़ी भारी भीड़

होटल जयपुर दरबार में होगी कुरआन ख्वानी

वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल हई शमीम का निधन

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, (ब्यूरो): राजधानी जयपुर की जामा मस्जिद के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल हई शमीम (95) का सोमवार को यहां देहांत हो गया। उनका जनाजा आमेर रोड स्थित होटल जयपुर दरबार से रवाना हुआ तथा जनाजे की नमाज मस्जिद मिस्कीन शाह में उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. मुजाहिद सलीम ने अदा कराई। यहां उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत हुई। इसके बाद घाटगेट स्थित कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया गया। विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उनके जनाजे में शामिल हुए। इनकी दुआ-ए-मगफिरत के लिए मंगलवार को शाम 5 से 6 बजे गुलिस्ताने शमीम, होटल जयपुर दरबार में कुरआन ख्वानी होगी। विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने अब्दुल हई शमीम (मास्टर साहब) के निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए संवेदनाएं व्यक्त की है।

India khabar
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap