Tranding
Fri, 24 Apr 2026 03:14 PM

टोरी चंदवा की फ्लाई ओवरब्रिज पर विधानसभा बजट सत्र में चर्चा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण - अयुब खान

झारखंड सरकार टोरी आरओबी और रेलवे फाटक जाम समस्या की अंदेखी कर रही।

बजट सत्र में इसकी चर्चा नहीं होने से किसानों के साथ साथ लाखों आमजनों में निराशा।

किसानों ने तीन दिन तक जमीन समाधि सत्याग्रह कर विधानसभा बजट सत्र पर चर्चा कराने की मांग मुख्यमंत्री से की थी।

लातेहार, झारखंड।

टोरी - चंदवा* एनएच 99 न्यु 22 पर फ्लाई ओवरब्रिज मामले को 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में उठाने और इसपर चर्चा कराने की मांग को लेकर किसानों ने तीन दिन तक जमीन समाधि सत्याग्रह कामता पंचायत सचिवालय के समीप किया था, गुरुवार को बजट सत्र समाप्त भी हो गया लेकिन टोरी चंदवा फ्लाई ओवरब्रिज मामले को विधानसभा में नहीं उठने और इसपर चर्चा नहीं होना लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।

09 से 11 मार्च तक किसानों द्वारा जमीन समाधि सत्याग्रह की अगुवाई करने वाले लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे व कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और क्षेत्रीय विधायक श्री प्रकाश राम पर किसान गर्व महसूस करते हैं लेकिन इतनी गंभीर समस्या की जानकारी होने और किसानों द्वारा इस मामले को विधानसभा में चर्चा कराए जाने की अनुरोध करने के बाद भी मुख्यमंत्री ने इसपर चर्चा नहीं कि इससे साफ पता चलता है कि इस मामले पर राज्य सरकार कितना गंभीर है और साथ ही समस्या समाधान के प्रति कितना संवेदनशील हैं

03 अप्रैल 2021 को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नीतिन गडकरी के हाथों इसका ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था लेकिन 3 वर्ष ग्यारह माह हो गए फिर भी निर्माण कार्य चालू नहीं हुआ।

आंदोलनरत किसानों का कहना था कि फ्लाई ओवरब्रिज मुद्दे पर मुख्यमंत्री हस्तक्षेप कर विधानसभा बजट सत्र में इस मामले पर चर्चा करें ताकि फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चालू हो सके और लाखों लोगों को रेलवे क्रॉसिंग जाम से निजात मिल सके लेकिन बजट सत्र में इसकी चर्चा नहीं होने से किसानों के साथ साथ लाखों आमजनों को निराशा हुई है

उन्होंने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या से लाखों किसान आमजन प्रत्येक दिन बुरी तरह प्रभावित हैं, चिलचिलाती धूप में घंटों रेलवे क्रॉसिंग जाम में फंसकर ग्रामीणों की जान निकल रही है, जाम की मार से प्रत्येक दिन लाखों ग्रामीण कराहने पर मजबूर हैं। 

एनएच पर टोरी रेलवे क्रॉसिंग होने और व्यस्त रेलमार्ग के कारण फाटक जाम में घंटों फंसे रहते हैं, कई बार मरीज लिए एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है इसके कारण कई लोगों की मौत फाटक पर ही हो जाती है, जाम में चार पहिया वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी रहती हैं इसके अलावा छात्र - छात्राएं टाईम पर स्कूल कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं, रेलवे फाटक जाम में फंसकर महिलाओं का प्रसव इस रेलवे पाठक पर ही हो जाती है। अब रेलवे क्रॉसिंग जाम समस्या किसी को भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है, इतनी बड़ी और गंभीर समस्या से किसान आमजन जूझ रहे हैं,

टोरी स्टेशन से रेलवे विभाग को राजस्व की आमद अच्छी है परंतु यात्रियों के लिए स्टेशन आने जाने की कोई सुविधा नहीं है, अयुब खान ने झारखंड सरकार पर टोरी आरओबी और रेलवे फाटक जाम समस्या की अंदेखी का आरोप लगाया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
66

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap