Tranding
Mon, 08 Jun 2026 03:51 PM

प्रभारी सचिव ने उज्जैन टोला स्थित डीसीयू यूनिट का किया निरीक्षण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,उज्जैन टोला मोहल्ला में स्थापित हो रही डीसीयू का अपर मुख्य सचिव,पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,बिहार-सह-प्रभारी सचिव,एचआर श्रीनिवास ने स्थल निरीक्षण किया। यह यूनिट भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम बनाना है।निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की,साथ ही संबंधित एजेंसियों को निर्माण एवं तकनीकी कार्यों में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया,उन्होंने भारत पेट्रोलियम गैस लिमिटेड के पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में 15 मई तक यूनिट को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाए ताकि जिलेवासियों को समय पर एवं पर्याप्त गैसआपूर्ति सुनिश्चित हो सके।उन्होंने संवाददाता को बताया कि इस डीसीयू के चालू होने से एलपीजीआपूर्ति श्रृंखला अधिक मजबूत होगी,साथ ही वितरण में होने वाली देरी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं में कमी आएगी। स्थानीय स्तर परभंडारण एवंआपूर्ति की क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।डीसीयू के संचालन सेअब गैस का स्थानीय स्तर पर भंडारण संभव हो सकेगा, जिससे उपभोक्ताओं को पाइप्ड गैस की आपूर्ति अधिक सुगमता से की जा सकेगी।प्रभारी सचिव ने गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने,सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने, कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए,उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के लिएअत्यंत महत्वपूर्ण है,इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना प्राथमिकता में होना चाहिए।इसअवसर पर जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सह जिलाआपूर्ति पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा सहितअन्य संबंधित पदाधिकारी एवं तकनीकी कर्मी उपस्थित रहे,जिन्होंने परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

India khabar
18

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap