Tranding
Tue, 21 Apr 2026 02:14 PM

जिला निबंधन कार्यालय अब रविवार को भी मार्च 2023 तक खुले रहेंगे।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिहार सरकार के मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने एक आदेश जारी कर जिलों के निबंधन कार्यालय को मार्च 2023 तक हर रविवार को खोलने का आदेश निर्गत किया है,इसआदेश से जिला निबंधन कार्यालय में कार्यरत कर्मियों का रविवारीय अवकाश मार्च 2023 तक समाप्त माना जायेगा । यह आदेश मार्च 2023 तक जारी रहेगा। 8 जनवरी को रविवारीय अवकाश होने के कारण जिला निबंधन कार्यालय खुले हुए थे, मगर निबंधन का कार्य का प्रतिशत बहुत कम ही रहा। निबंधनआयुक्त,कार्तिकीय धनजी ने संवाददाता को बताया कि इच्छुक व्यक्ति रविवार को भी निबंधन के लिए ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग कर सकेंगे। वर्ष 2022-23 में निबंधन विभाग के वार्षिक लक्ष्य 5500 करोड़ रुपए की मुकाबले अब तक 4849.46 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है। लक्ष्य की प्राप्ति करने हेतु विभाग द्वारा ऐसा आदेश जारी किया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap