Tranding
Mon, 08 Jun 2026 03:49 PM

उत्पाद विभाग के अधिकारियों को मिली सफलता :दो अलग-अलग वाहनों से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद ,दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार ।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बीती रात एक बड़ी सफलता मिली है।उन्होंने जिले के दो अलग-अलग स्थानों से वीआईपी वाहनों पर लदे कुल 371 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।इस मामले में दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि जिले के शेरघाटी थाना में तैनात उत्पाद अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के कुशी गांव से एक चारपहिया वाहन को जप्त किया है। इस वाहन पर विभिन्न कार्टूनों में 516 बोतल अवैध विदेशी शराब लदा था। जप्त शराब की मात्रा 243 लीटर बताया गया है। जप्त वाहन का नंबर एमएच02ईके/ 6737 है ।उन्होंने आगे बताया कि एक अन्य वाहन स्विफ्ट डिजायर कार से 243 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है ,जिसकी कुल मात्रा 128.25 लीटर है।इस वाहन पर दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। जिनमें एक पड़ोसी राज्य झारखंड का रहने वाला है, जबकि दूसरा इसी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है ।उनके नाम क्रमशः संदीप कुमार (चालक), उम्र 22 वर्ष ,पिता कामेश्वर चौधरी साकिन नावाडीह पनारी, थाना हंटरगंज जिला चतरा(झारखंड )तथा दूसरे का नाम धोनी कुमार (19 वर्ष), पिता संजय चौधरी लीपगंजचट्टी ,थाना शेरघाटी,जिला गया है।उन्होंने आगे बताया कि छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह ,नीतू कुमारी एवं रितिक राज शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
27

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap