Tranding
Sat, 30 May 2026 09:19 AM

नगर के महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में, विज्ञान दिवस का 10फरवरी को होगा आयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,महाराजा हरेंद्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में 10 फरवरी को विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में 9 वी और 11वीं कक्षा के छात्र/ छात्राओं की सहभागिता होगी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा ने संवाददाता को बताया कि इस संबंध में जिले के सभी हाई व प्लस टू विद्यालय के प्रधानअध्यापकों को विज्ञान दिवस कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ अपने अपने विचार को रखेंगे। इस तरह के आयोजन होने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जागेगी,साथ ही विज्ञान विषय में होने वाली नई नई अविष्कारों से संबंधित विषयों पर अपने शिक्षकों के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में प्रोजेक्ट तैयार करेंगे,जो जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के प्रदर्शनी में भाग लेंगे और वहां उनके चुने जाने पर उन्हें विशेष रूप से प्रतियोगिताओं में सम्मानित किए जाएंगे।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap