Tranding
Mon, 08 Jun 2026 12:38 AM

बेतिया के 38675 किसानों का फसल सहायता राशि, सत्यापन केअभाव में लटका

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के 38675 किसानों का बिहार राज्य फसल सहायता अनुदान योजना की राशि सत्यापन केअभाव में 3 वर्षों से लटकी हुई है। वित्तीय वर्ष 22 -23 का खरीफ, वित्तीय वर्ष 24-25 का रबी और खरीफ का फसल सहायता राशि का सत्यापन नहीं हो सका,जिससे किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है,इसके बिना किसानआर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं।इसको विडंबना ही कहा जाएगा कि बिहार के 37 जिलों में सत्यापन हो गया है,मगर केवल इस जिला मेंअभी तक सत्यापन नहीं हो सका है। सहकारिता विभाग के सचिव,धर्मेंद्र सिंह ने संवाददाता को बताया कि फसल सहायता योजना के अंतर्गत,खरीफ 2024 योजना केअंतर्गत जिन किसानों के सत्यापन का आदेश जिला पदाधिकारी, प्रमंडल संयुक्त निर्देशक निबंधक सहयोग समितियां जिला सहकारिता विभाग को

दिया गया है। संवाददाता का विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जिले के सत्यापन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का उजागर हुआ था,जिससे सभी योग्य किसानों का भी भुगतान नहीं हो सका। फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल सहायता राशि में दलालों के माध्यम से 50% राशि वसूल की गई थी

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap