Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:38 PM

दि बुध्दिस्ट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा)गोरखपुर जिला एवं मण्डल की बैठक संपन्न।

दि बुध्दिस्ट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा )गोरखपुर जिला एवं मण्डल की बैठक संपन्न। स्थान -त्रि रत्न बुद्ध विहार पचपेड़वा, गोरखपुर में जिला व मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया त्रिशरण पंचशील पूज्य भंते शांत कुमार ने दिया बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल कुमार गौतम ( केंद्रीय मीडिया प्रभारी) ने कहा कि धम्म का कार्य मिलजुलकर आपसी सहयोग से संभव है सबके प्रति सम भाव रखते हुए बाबा साहब डॉ आंबेडकर द्वारा निर्मित संगठन को आगे बढ़ाना है तथागत बुद्ध के विचार को जन-जन तक पहुंचना है, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सतीश चंद्र बौद्ध ( प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पूरब )ने कहां कि हमें ढोंग पाखंड से दूर रहना चाहिए, विज्ञान और वैज्ञानिक बातों को ही महत्व देना चाहिए, सभा को राममिलन शर्मा, इंजीनियर खजांची प्रसाद, इंजीनियर रामनरेश, आदि लोगों ने संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन रामयश बौद्ध, तथा अध्यक्षता लाल बहादुर बौद्ध ( मंडल अध्यक्ष गोरखपुर)ने किया उन्होंने बताया कि कार्यक्रम द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा और समाज में अपना अहम भूमिका निभाया जाएगा, बेहतर कार्य के लिए विनय कुमार राही को मंडल उपाध्यक्ष गोरखपुर एवं मुलाई प्रसाद बौद्ध को जिला अध्यक्ष गोरखपुर, जितेंद्र कुमार बौद्ध को जिला महासचिव, व अरविंद कुमार भारती को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया जिले और मंडल में अन्य कई लोगों को भी जिम्मेदारी दी गई इस अवसर पर मुख्य रूप से कंचन बौद्ध, बिंदु बौद्ध, अनीता बौद्ध, मीनाक्षी बौद्ध, इंजीनियर भोला प्रसाद, संत राज भारती, राजकुमार, विनोद कुमार, त्रिपिटक प्रसाद, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap