Tranding
Mon, 15 Jun 2026 02:04 PM

युवक को इश्क फरमाना मंहगा पड़ा, पंचायत कराकर रचा दी मंदिर में शादी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक युवक को अपनी भाभी की बहन से इश्क फरमाना महंगा पड़ गया,ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर त्रिलोकीनाथ मंदिर में दोनों की शादी करा दी। संवाददाता को घटना के बारे में जानकारी मिली है कि एक युवक अपने भाभी के बहन से प्यार करता था, वह कई बार उसके घर पर जाया करता था, मोतिहारी के सुगौली के रहने वाले छोटन सिंह को अपनी भाभी की बहन से एक साल पहले इश्क हो गया,दोनों छुप छुप कर मिलते भी रहे।प्रेमिका की तबीयत बिगड़ी तो वह इलाज के लिए बेतिया से लोरिया पहुंची,इसकी जानकारी मिलते ही 50 किलोमीटर दूरी तय कर छोटन भी पहुंच गया। लड़की की मां छोटन को देखकर भड़क गई,वह होहल्ला के बाद बुजुर्ग लोगों ने पंचनामा तैयार कियाऔर दोनों की शादी करा दी,प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी शादी करके अपने घर चले गए।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap