Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:45 PM

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर कैदी हुआ फरार,छेड़खानी मामले में हुई थी गिरफ्तारी...

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

आज उस समय अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया जब पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मियों से यह कहा कि कैदी फरार हो गया। बीमार होने पर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती किया गया था। 

गया सेन्ट्रल जेल से पुलिस बलों को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने छेड़खानी के मामले में दो माह पूर्व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी की पहचान अमित कुमार के रूप में की गई है। रविवार को जेल प्रशासन ने उसको इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया था और बुधवार को उसको डिस्चार्ज कर वापस जेल ले जाना था। इसी बीच उसने सुरक्षा बलों को शौच का चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग की काफी किरकिरी होने लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी अमित कुमार के भाई को हिरासत में ले लिया है और उससे पुछताछ कर रही है।

Karunakar Ram Tripathi
158

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap