Tranding
Sun, 19 Apr 2026 03:03 AM
शिक्षा / Mar 06, 2025

टैबलेट पाकर खिले छात्र छात्राओं के चेहरे

कतरारी, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र अंतर्गत अक्षयवर सिंह मेमोरियल पीजी कालेज नटवा जंगल मे उत्तर प्रदेश की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्नातकोत्तर के सात छात्र एवं छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि छात्राओं को आधुनिक शिक्षा व ज्ञान अर्जन के लिए दिया जा रहा है। टैबलेट का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। इसी बीच दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चन्द्र पाण्डेय एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जय हिंद सिंह ने कहा कि सरकार द्धारा आधुनिक शिक्षा से जोडने के लिए यह बेहतर पहल है।इस कार्यक्रम मे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरे कृष्ण सिंह, डॉ.जय सिंह, डॉ. संजय शुक्ला, डॉ.चन्दन विश्वकर्मा व सभी शिक्षक गण तथा छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
159

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap