Tranding
Sun, 08 Nov 2026 11:24 AM
अपराध / Jul 16, 2023

न्यायालय में लगे लिफ्ट में अधिवक्ता के फंस जाने पर ऑपरेटिंग कंपनी पर 19.50 लाख का मुवावजा नोटिस भेजा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लिफ्ट में वरीय अधिवक्ता के साथ विधिक परिषद सदस्य,मोहम्मद सैदुल्लाह फंस गए।आए दिन तकनीकी खराबी आने से जिला विधिक संघ के सभी सदस्य आपे से बाहर हो गए, जिला विधि संघ के लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है,वही शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित अधिवक्ता ने लिफ्टऑपरेटिंग कंपनी पर19.5 0 लाख का मुआवजा राशि देने की नोटिस भेजी है। जिला विधिक संघ के अध्यक्ष,एगेंद्रनाथ मिश्र ने एक आवेदन के माध्यम से जिला जज को इसको ठीक कराने हेतुअनुरोध किया है। संवाददाता को इस घटना की जानकारी,स्थानीय न्यायालय के वरीयअधिवक्ता सह विधिक परिषद सदस्य,मो सौदुल्लाह ने दी है।इन्होंने बताया कि लिफ्ट संचालक अपनी ड्यूटी से गायब था,फोन करने पर वह आया,जब तक सभी अधिवक्ता की सांस रुक गई थी,देर तक लिफ्ट में फंसे रह गए और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो गए। इसी को लेकर उक्त लोगों ने लिफ्टऑपरिंग कंपनी पर मुवावेजा हेतु19.50 लाख का नोटिस भेजा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
165

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap