Tranding
Fri, 05 Jun 2026 08:50 PM

पति से जमीन बेचने के विवाद में पत्नी ने की आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पति के जमीन बेचने के विवाद में पत्नी नेआत्महत्या कर ली है,पत्नी रेंट पर पति और बच्चों के साथ रहती थी, पति ने जमीन बेच दिया था, इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ,महिला ने सुसाइड कर ली।पति ने कहा कि महिला डिप्रेशन में ऐसा कदम उठाई है।मृतिका के परिजन शव को लेकर गांव गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया चले गए थे। सूचना मिलते पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया,घटना बानू छापर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजमा टोला स्थित घर में हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज कर जांच पड़ताल में जुड़ गई है। मृतिका पूर्णिमा कुमारी उर्फ सुगी देवी,उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई है,मृतिका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Karunakar Ram Tripathi
134

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap