Tranding
Thu, 04 Jun 2026 11:56 PM

बोलेरो का टायर फटने से पलटी बोलेरो तीन छात्राओं की मौत अन्य पांच घायल

ब्यूरो रिपोर्ट महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुंरदरपुर थाना क्षेत्र से बालिकाओं को महेश राम कन्या इंटर कॉलेज में 10th की बोर्ड परीक्षा दिलाने ले जा रहे बोलेरो जिसका नंबर यूपी 56 जेड 5810 है धानी कस्बे के आसपास अचानक टायर फट जाने से पलट गई जिसमें तीन बालिकाओं की तुरंत मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 सूचना मिलते ही मौके पर महराजगंज जिला अधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक बालिकाएं जिनकी पहचान चांदनी पुत्री राकेश, प्रीति पुत्री विनोद और गायत्री पुत्री खदेरु के नाम से हुई है, जिन्हें मर्चरी महराजगंज भेज दिया गया। बाकी पांच बच्चियों और ड्राइवर जो घायल हैं उनको नजदीकी हॉस्पिटल सिद्धार्थ नगर में रेफर कर दिया गया है और मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में उनका पूरा भरपूर इलाज किया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap