Tranding
Mon, 13 Apr 2026 03:41 PM

सशस्त्र बल की देखरेख में रक्षा वाहिनी का नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न।

उदय व द्वारिका बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ गया जिला इकाई का नामांकन की प्रक्रिया स्थानीय जिला कार्यालय में पुलिस प्रशासन सशस्त्र बल की देखरेख में शांति पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान कुछ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि शेष सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें मुनेश्वर सिंह यादव, नरेश कुमार एवं राम लखन सिंह का नाम शामिल है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए उदय प्रसाद सिंह एवं द्वारिका प्रसाद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यह तब संभव हुआ है जब उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े अशोक कुमार सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसी प्रकार सचिव पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। इनमें हृदय प्रसाद, जयराम प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद ,अमित कुमार का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि उप सचिव पद के लिए कृष्णा प्रसाद द्वारा नाम वापस ले लिए जाने के कारण अनुज कुमार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap