Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:57 PM
अपराध / Jun 15, 2024

15 वर्ष की नाबालिक लड़की बनी हवस का शिकार,बच्चे को जन्म देने पर शादी से किया इनकार,प्राथमिकी दर्जl

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया ,बिहार।

एक 15 वर्षीय नाबालिक बच्चीअपने ही भाभी के भाई, लिपानी गांव निवासी,मुन्ना राय के हवस का शिकार बन गई, उसने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई, और एक बच्चे को जन्म दिया l बच्चे को जन्म देने के बाद उसके परिवार वाले लड़के वाले के घर गए कहा कि शादी कर दिया जाए, लड़केऔर उसके के परिवार वालों ने डांट डपाट,मारपीट,गाली गलौज कर यह कहते हुए भगा दिया कि तुमको जहां जाना है, जाओ,मैं तुमसे शादी नहीं करूंग lलड़की की मां ने इस संबंध में लड़का,उसके पिता, उसकी माँ पर प्राथमिकी दर्ज कराई है lथानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि लड़की की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर सभीअभीयुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है,साथ हीबिन विहाए नाबालिक गर्भवती लड़की को न्याय दिलाने की दिशा मेंअग्रसर कार्रवाई की जाएगी,मुख्यअभियुक्त,लिपनी निवासी, मुन्ना राय,उम्र 22 वर्ष को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा, इसके साथ ही पिता,माता, भाभी को भी न्यायिक हिरासत लिया जाएगा,ताकि इंसाफ मिल सके l

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap