Tranding
Mon, 13 Apr 2026 08:03 PM

दलालों के चंगुल में जिला परिवहन कार्यालय, ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट का डी एम ने किया खुलासा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला परिवहन कार्यालय इन दिनों दलालों के चंगुल में फंसा हुआ पाया गया,इस संबंध में, कई वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत दिनों से वायरल हो रहे थे,जिसका जिला पदाधिकारी ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आईटीआई ग्राउंड में मौके पर पहुंचकर जांच की,जांच में उन्होंने पाया कि MVI के दलाल ही वहां वास्तव में कार्य कर रहे हैं, सबसे बड़ी बात यह भी सामने आया कि MVI का निजीऔर सरकारी मोबाइल भी इन्हीं दलालों के हाथ में पाया गया।इस संबंध में जिला पदा, दिनेश कुमार राय ने संवाददाता को बताया कि शिकायत मिली थी कि MVI अनूप कुमार,अपने दलालों के द्वाराअवैध उगाही कर रहे हैं, गिरफ्तार दलालों को डीएम ने खुद दौड़कर पड़ा,जिसको जेल भेजने की कार्रवाई की गई।साथ ही MVI,अनूप कुमार पर विभागीय कार्रवाई करने की बात कही।मौके पर एक बोलेरो,एक बाइक,कई कागजात और MVI का सरकारी मोबाइल बरामद किया गया। MVIअनूप कुमार आज फिरअपने दोनों दलालों से उगाही कर रहे थे,जिसकी जानकारी डीएम को मिली, फिर डी एम खुद बिना किसी अधिकारियों को सूचित किए स्वयं मैदान में पहुंच गए,डीएम ने स्वय दलालों को राशि लेते हुए देखा,डीएम को देखते ही भगदड़ मच गई,लेकिन डी एम गाड़ी से उतरकर,दौड़ लगाकर खुद दोनों दलालों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में अधिकारी ही दलालों को प्रश्रय देते हैं।इस बात का खुलासा जिलाअधिकारी द्वारा मारे गए छापेमारी में हुआ है, जहां दो दलालों को मोटरयान निरीक्षक के मोबाइल के साथ पकडा।इस छापेमारी से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले के अधिकाँश कार्यालय दलालों के भरोसे चल रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap