Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:18 PM

असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग व चार मूर्तियों को तोड़कर की सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयत्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

असामाजिक व शरारती तत्वों ने सामाजिक,सांप्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने के नियत से,चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरहना नदी किनारे स्थित100 साल पुराना शिव मंदिर को नष्ट किया है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना रात्रि की समय की बताई जा रही है, सुबह होते ही लोगों को इसकी जानकारी मिली,स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि असामाजिक तत्वों ने रात में शिव मंदिर में स्थापित चार मूर्तियां, शिवलिंग,भगवान गणेश, कार्तिकेय,नंदी बाबा की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर सवा सौ साल पुराना है और इसको लक्कड़ बाबा ने नदी के किनारे बनाया था। इसकी सूचना मिलते ही लोगों कीअपार भीड़ जमा हो गई, आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।चनपटिया के वार्ड दो निवासी,ग्रहण मुखिया को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। पुलिसअधीक्षक ने संवाददाता को बताया कि असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया है,मामले के जांच की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap