Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:46 PM

मंडलकारा बेतिया के 1381 बंदियों को फाइलेरिया से मुक्ति के लिए खिलाई गई सर्वजन दवा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया मंडल कारा के1381 बंदियों के साथ साथ जेल के अधिकारियों व कर्मियों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलाई गई।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में पहुंची टीम ने एक-एक बंदी को दवा खिलाई जिला के सिविल सर्जन, डॉक्टर विजय कुमार ने इसकी जानकारी संवाददाता को दी, उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के 14 प्रखंडों में मौस ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशनअभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत मंडलकारा में भी दवा खिलाई गई।इस दौरान कारा,अमरजीत कुमार सिंह,जेल उपाधीक्षक, रामानुजन राम और अभिषेक कुमार मौजूद थे।महिला व पुरुष कैदियों को उम्र के अनुसार निर्धारित खुराक दी गई। सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया के बचाव के लिए सर्वजन दवा का सेवन करना जरूरी है।

Karunakar Ram Tripathi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap