Tranding
Wed, 17 Jun 2026 05:43 PM

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,पथराव,कई जख्मी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

दो पक्षों की बीच जमकर मारपीट,पथराव की घटना घटी है,जिसमें10 सेअधिक महिला,पुरुष बुरी तरह जख्मी हुई है,जिसका वीडियो वायरल हुआ है।घटना के बारे में संवाददाताओं को पता चला है कि नवलपुर थाना क्षेत्र के कैलापुर वृति टोला गांव में सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ,जिसमें महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को लाठी डंडे से हमला करते दिख रहे हैं।इस हिंसक झड़प में बच्चे भी शामिल थे मामला अधिक भी गंभीर हो गया जब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में लूटपाट कर आग लगा दी। घटना के बाद सभी घायलों को पहले जोगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया रेफर कर दिया,घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap