Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:57 AM

साधन सहकारी समितियों पर महंगे दामों पर बिक रही यूरिया खाद

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर तैनात कर्मचारियों द्वारा मनमाने दाम पर बाहरी लोगों को यूरिया बेची जा रही है ।जहां एक तरफ उर्बरक बिक्रेता इसके कालाबाजारी से मालामाल हो रहे हैं वहीं किसान खाद जल्दी पाने की लालच में मुंहमांगा दाम देकर खाद खरीदने पर विवश हो गए हैं ।

किसानों ने बताया कि यूरिया की फुटकर बिक्री मूल्य दो सौ सड़सठ रुपये प्रति पैकेट निर्धारित की गई है ।लेकिन क्षेत्र के उर्बरक विक्रेताओं के द्वारा मनमाना दाम वसूला जा रहा है ।जो किसान यदि निर्धारित मूल्य से अधिक रुपया देनें का विरोध कर रहे हैं उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है ।मिली जानकारी के अनुसार सेखुई बाजार औरा टार चौक बाजार बरोहिया ढाला पिपरा सोनाड़ी टीकर मधुबनी नंदाभार कश्मरिया झंझनपुर बागापार बेलभरिया नाथनगर आदि चैराहों पर धड़ल्ले से चार सौ रुपया प्रति पैकेट यूरिया खाद बेची जा रही है ।इतना ही नहीं सरकारी केंद्रों जैसे साधन सहकारी समितियों पर भी प्रति बोरी तीन सौ रुपये यूरिया बेची जा रही है ।इस क्रम में साधन सहकारी समिति मधुबनी साधन सहकारी समिति दरहटा में महंगे दामों पर खाद बेची जा रही है ।

इस क्रम में गोरख प्रजापति अजय गौंड़ गिरिजेश गौंड़ इंद्रेश नवरत्न सहित दर्जनों किसानों नें दुकानदारों द्वारा अधिक मूल्य लिए जानें की शिकायत किया है ।जबकि इस बारे में सहायक निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता नें बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

India khabar
157

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap