Tranding
Mon, 13 Apr 2026 01:00 PM

जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण को कारण बताओं नोटिस जारी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला के विद्यालयों में अध्ययनरत, छात्र, छात्राओं का अपारआईडी कार्ड नहीं बनाने में दोषी पाए जाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी,पश्चिम चंपारण को विभाग द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है,नोटिस का जवाब देना होगा,जवाबअगर संतोषप्रद नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता को पता चला है कि हर जिले में इसके लिए हर जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है, प्रथम दृष्टि में उनकी लापरवाही बरतने से यह काम रुका हुआ है,इन परिस्थितियों में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी,जो नोडल पदाधिकारी हैं,को कारण बताएं नोटिस जारी किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक,योगेंद्र सिंह ने संवाददाता को बताया कि पश्चिम चंपारण जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी को विभागीय नोटिस जारी किए गए हैं।उन्होंने आगे बताया कि यह अपार र्आईडी कार्ड छात्रों के लिए एक डिजिटल पहचान है,यह प्री प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक के छात्रों को शैक्षणिक योग्यता,क्रेडिट स्कोर,प्रमाण पत्र और अन्य शैक्षणिक डेटा को डिजिटलाइज्ड रूप में संग्रहित रहेंगे।अपार र्आईडी कार्ड में बच्चों का 12 अंकों का एक ऐसा आईडी कार्ड बनाया जाएगा,जिसमें विद्यार्थियों के बचपन से लेकर उनकी पढ़ाई खत्म होने तक की जानकारी की स्थाई रूप से दर्ज रहेगी।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap