Tranding
Fri, 29 May 2026 08:03 PM
अपराध / Mar 10, 2023

पत्नी की हत्या कर फरार हत्यारा पति हुआ गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्धीनअहमद

बेतिया, बिहार।

 तीन महीना पूर्व पत्नी की हत्या कर फरार हत्यारा पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सिरिसिया थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव निवासी देवेंद्र राम से पूछताछ की जा रही है। संवाददाता को पता चला है कि दहेज के लिए विरेंद्र राम ने अपनी पत्नी,मनीता देवी की हत्या गला दबाकर दी थी। इस मामले में मृतका के पिता श्रीनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी,जयलाल राम ने पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सिरसिया ओ पी थाना अध्यक्ष, विकास तिवारी ने संवाददाता को बताया कि आरोपी घटना करने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया था। होली में उसके घर आने की सूचना मिली थी,पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap