Tranding
Sat, 30 May 2026 03:33 PM

होली, रमजान, ईद पर्व में शान्ति व्यवस्था एवं विधि संधारण को लेकर जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

 शान्ति समिति के सदस्यों ने पर्व को सौहार्दपूर्ण और शान्तिपूर्ण मनाने को लेकर पूर्ण रूप सहयोग करने की बात कही। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि असामाजिक तत्वों, अफवाहों, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरे, लहेरियाकट वाईकर्स एवं मनचलों पर पैनी नजर रखें। पेट्रौलिंग एवं अन्य गश्ती, फ्लैग मार्च करने का अनुरोध किया गया। जिला पदाधिकारी ने सदस्यों से फिड बैक प्राप्त करने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई आवश्यक एवं महत्वपूर्ण निदेश दिये। उन्होंने विडियो काॅन्फे्रसिंग कर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और एस.एच.ओ. के साथ इस संबंध में कई निदेश दिये। थाने स्तर पर शान्ति समिति की बैठक कराने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष प्रत्येक स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों और टोलों में भी विधि संधारण को लेकर सतर्कता रखी जाएगी। सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि सभी चिकित्सक रोस्टर के अनुसार आॅन डयूटी पर कार्यरत रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि इस पर्व के माहौल में होली मिलन या अफतार पार्टी के नाम पर सामाजिक समूह के साथ कार्यक्रम का आयोजन न करें। किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि न चलायें। आचार संहिता प्रभावी होने के कारण अनुमति अनिवार्य है। यदि वे अपने निजी घर में इस तरह का कार्यक्रम कराते हैं तो यह अनुमान्य है, अनुमति की आवश्यकता नहीं है। सार्वजनिक स्थल पर अलग-अलग समूह के लोगों को आमंत्रण कर आयोजन करने से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। इससे बचे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी कहा कि होलिका दहन स्थल को अपने पंचायतों में जाकर देख लें। डी.जे. पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहे और इसे सक्रिय रूप से लागू करायें। शराब बिक्री/ परिचालन/सेवन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। विशेष अभियान इसके विरूद्ध चलाई जा रही है, इसे पूरी मुस्तैदी के साथ अभियान चालू रखने के लिए निदेश दिया गया। सुबह शाम एवं संवदेनशील स्थानों पर विशेष कर रातों में सुबह में पुलिस गश्ती को सक्रिय रखें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनावी वर्ष में 107 की कार्रवाई प्रभावी ढ़ंग से करें। उन्होंने सभी को होली और ईद की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, नगर आयुक्त नवीन कुमार, प्रोवेशनर आई.एस. किशलय कुमार, के.पी. पप्पू, रेड क्राॅस के प्रतिनिधि केजरीवाल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap