Tranding
Thu, 16 Apr 2026 12:51 AM

डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा के नाला में गिरने से हुई मौत, फैली सनसनी, मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे के नाला में गिर जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि चटपटिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 के शामलीटोला में यह घटना घटी है।डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा,कन्हैया कुमार के बेटे, सम्राट कुमार नाले में डूब कर अपनी जान गवा बैठा। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के समय बच्चा अपनी दादी के साथ था,वह पड़ोसी के दरवाजे पर बैठी थी सम्राट वही खेल रहा था, और दुर्भाग्यवश किसी को यह नहीं पता चला कि कब नाले में गिर गया,कुछ देर बाद जब उसकी दादी ने उसे देखा नहीं तो तुरंत खोजबीन शुरू की,जांच पड़ताल के दौरान बच्चा नाले में गिरा हुआ मिला,परिजन तुरंत बच्चों को लेकर सीएचसी चनपटिया पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया,स्थिति गंभीर पाते हुए चिकित्सकों ने उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश जीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्च को मृत घोषित कर दिया।इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय समुदाय में गहरा दुख व्याप्त है।परिजन, आसपास के लोग इस घटना पर अत्यंत दुखी हैं, बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता प्रकट कर रहे हैं,इस प्रकार की घटना समाज में सुरक्षा उपाय पर पुनःविचार की आवश्यकता को उजागर कर रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap