Tranding
Fri, 27 Feb 2026 11:05 AM

राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की मनायी गयी जयंती।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी  

गया, बिहार।

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती सामुदायिक भवन, मस्तलीपुर में सम्यक मैत्री मिशन के तत्वाधान में आयोजित की गई जिसमें बामसेफ, अर्जक संघ, मूलनिवासी संघ आदि संगठनों के कार्यकर्तागण के साथ - साथ ग्रामीण पुरुष, बच्चे एवं महिलाएं शामिल हुए। 

  सम्यक मैत्री मिशन के अध्यक्ष डॉ.उज्ज्वल नारायण की अध्यक्षता एवं सचिव अजय विद्यार्थी के संचालन में मुख्य अतिथि समाजसेवी में मूलनिवासी रामेश्वर यादव, विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक नन्द कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष बामसेफ आदि के द्वारा राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

  इस अवसर पर मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार के द्वारा राष्ट्रमाता सावित्रीबाई की व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए शिक्षा एवं संगठन के बल पर मूलभूत अधिकारों की प्राप्ति के लिए सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन पर बल दिया गया।आगत अतिथियों का स्वागत में अंशु, नेहा, स्वाति आदि द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों द्वारा डॉ. कामिनी को शिक्षा का अलख जगाने के लिए सावित्रीबाई फुले पुरस्कार, ज्योति कुमारी को हम दो हमारे दो का प्रतिज्ञा करने के लिए आइडियल फैमिली पुरस्कार, स्थानीय शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा को आइडियल टीचर पुरस्कार, अर्जुन यादव को आदर्श जन प्रतिनिधि सहित अंतः विद्यालय सामान्य अध्ययन एवं खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित छात्र - छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

  आगत अतिथियों को बहुमूल्य समय देकर बहुमूल्य विचार प्रकट करने के की धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के सदस्य मूलनिवासी आदित्य प्रधान द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन में सुदर्शन कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार वर्मा, आशीष कुमार, जया भारती, अंजली भारती, रवि किशन, आदि का सक्रिय योगदान रहा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap