Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:57 PM

नवल्स खेल एवं साहित्य उत्सव में झलक उठी प्रतिभाएं।

नवल्स नेशनल एकेडमी, सूरजकुंड में दो दिवसीय खेल एवं साहित्य उत्सव।       

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

महानगर के सूरजकुंड स्थित नवल्स नेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल एवं साहित्य उत्सव में प्रतिभाओं ने जमकर अपना परचम लहराया, प्रथम दिवस नवलस खेल एवं साहित्य उत्सव का उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुआ, छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, प्राचार्य श्वेता श्रीवास्तव ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया, खेल एवं साहित्य उत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय तैराक एवं प्रशिक्षक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है, तैराकी से समूचे शरीर का व्यायाम हो जाता है साथ ही व्यक्ति रोग मुक्त रहता है, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय निशानेबाज एवं प्रशिक्षक गजेंद्र राय एवं नवनीत त्रिपाठी ने कहा कि नवल्स एकेडमी की बदौलत ही हम आज बड़े मुकाम पर हैं, हम नवलस नेशनल एकेडमी सूरजकुंड ब्रांच के ही पूर्व छात्र रहे हैं जहां हमें शिक्षा, खेल और साहित्य का भरपूर प्रशिक्षण मिला जिससे हम इस मुकाम पर पहुंचे है, व्यक्तित्व निर्माण खेल से ही सम्भव, व्यक्ति के जीवन में किसी भी एक पसंदीदा खेल की अहमियत अवश्य होनी चाहिए, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय तैराक के. सी. पाठक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए खेल बहुत जरूरी है, नवल्स खेल एवं साहित्य उत्सव में प्रथम दिन जूनियर एवं सीनियर विंग के दर्जन भर से अधिक खेल प्रतियोगिताएं एवं साहित्य प्रतियोगिताएं करायी गयी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्वेता श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया, इस अवसर पर पंकज त्रिपाठी, अनुराधा श्रीवास्तव, अवनीश शुक्ला, अजय तिवारी, संजय प्रजापति, दीपक पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय, डॉ. हरकेश प्रताप सिंह, राजाराम गौतम आदि की भूमिका सराहनीय रहीं, सभी शिक्षक छात्र एवं बड़ी संख्या में अविभावक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap