Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:59 PM
अपराध / Aug 06, 2025

श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना श्यामदेउरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 192/2025 को धारा 137(2), 87 65 (1) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकाश विश्वकर्मा पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम पिपरपाती, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

वादिनी मुकदमा की नाबालिक लड़की को प्रतिवादी / अभियुक्त विकाश विश्वकर्मा पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में वादिनी मुकदमा द्वारा प्रा० पत्र दिया गया जिसके आधार पर मु0अ0सं0 192/2025 को धारा 137 (2), 8765 (1) बीएनएस व 3/4 (2) पाक्सो एक्ट बनाम विकाश विश्वकर्मा पुत्र विरेन्द्र विश्वकर्मा नि0 ग्राम पिपरपाती थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 06.08.2025 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकाश विश्वकर्मा उपरोक्त को ग्राम पीपरपाती से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अनिकेत सिंह, हे0का0 राजेश कुमार यादव, का0 राहुल तिवारी थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज मौजूद रहें।

Karunakar Ram Tripathi
75

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap