Tranding
Mon, 13 Apr 2026 05:52 PM

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमो का संचालन किया गया

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लगातार चौथे दिन जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों, निकायों और स्कूलों में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और क्रियाकलापों का संचालन किया गया।

पंचायतीराज विभाग द्वारा सिसवा, परतावल, पनियरा, घुघली, निचलौल, धानी, मिठौरा, महराजगंज, धानी, बृजमनगंज और मिठौरा के विभिन्न ग्राम पंचायतों जैसे पिपरा बाजार, कम्हरिया खुर्द, बेल टीकरा, बाली, महुलानी, कटहरा खास आदि में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, चूना, ब्लीचिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इसी प्रकार नगर निकायों में भी विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया और नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई कराई गई। साथ ही कूड़े का निस्तारण भी कराया गया।

कृषि विभाग द्वारा बृजमनगंज, धानी, मिठौरा और नौतनवा के विभिन्न गांवों में चूहा, छछून्दर आदि से होने वाले रोगों और उनपर रोकथाम के विषय में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा भी घुघली बुजुर्ग में सूकर पालकों का संवेदीकरण कराया गया। संचारी रोग के नियंत्रण के संदर्भ में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को संचारी रोगों, कारणों, उनसे बचाव और रोकथाम के विषय में जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक किया गया। विभिन्न विद्यालयों द्वारा रैली का आयोजन कर आसपास के लोगों को जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन 01 जुलाई से किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी समन्वय से संचारी रोगों के प्रभावी रोकथाम हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन हेतु आशाओं/आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का भी संवेदीकरण और प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap