Tranding
Wed, 10 Jun 2026 03:33 PM

बिहार न्यायिक सेवा परिक्षा में प्रियंका ने प्राप्त की सफलता, लोगों ने बधाई...

हाजीपुर/महुआ(वैशाली) बिहार

जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करहटिया बुजुर्ग निवासी प्रियंका कुमारी ने बिहार न्यायिक परिक्षा में सफलता हासिल की है। इधर उनके जज बनने की खबर जैसे ही गांव वासियों को मिली लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।उनके स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष गांधी चौक पर पहुंचे।जहां सवारी बस से उतरी प्रियंका कुमारी को सभी ने फूल के गुलदस्ते एवं माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मिडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए न्यायधीश बनी पिता योगेन्द्र साह की पुत्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय मैं अपने माता-पिता को देती हूं। जिनकी उम्मीदों पर मैं आज खड़ी उतरीं हूं। आगे उन्होंने कहा कि हमने बचपन की पढ़ाई निजी विद्यालय से की। बखरीदुआ हाईस्कूल से मैंने दसवीं की परिक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद हमारा चयन नवोदय विद्यालय वैशाली में हुआ। बताते चलें कि जज बनने की खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा की लोगों को न्याय मिले। इधर उनके न्यायिक सेवा परिक्षा में सफलता हासिल करने पर गांव के महिलाओं ने जहां उन पर पुष्प वर्षा की तो वहीं महुआ विधायक डॉक्टर मुकेश रौशन , डॉक्टर केसी विद्यार्थी , डॉक्टर महेश चौधरी , डॉक्टर वी दयाल सिंह , विगत जदयू प्रत्याशी डॉक्टर आसमा प्रवीण , पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव , डॉक्टर सुमन सिन्हा , मुखिया संजीत राय , राजद जिलाध्यक्ष वैधनाथ चंद्रवंशी , पूर्व जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला , मुखिया अमोद राय , प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला सचिव पंकज कुशवाहा , प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास , मनोज कुमार गुंजन , सुबोध देशराज , पूर्व उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार राय , सभापति श्री नवीन चंद्र भारती , उपसभापति श्रीमती रोमी यादव , पूर्व वार्ड पार्षद अरुण सिंह , समाजसेवी व शिक्षक मोहम्मद दिलशेर आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

Karunakar Ram Tripathi
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap