Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:42 PM

जिला के 2600 सरकारी स्कूलों का विकास हेतु 14 करोड़ रूपया हुआ स्वीकृत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिले के विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को कंपोजिट ग्रांट की राशि दे दी गई है इसके लिए 2600 स्कूलों को 14 करोड़ की राशि आवंटित की गई है,किसी विद्यालय को 25 हजार,किसी को ₹50 हजार, किसी को एक लाख की राशि आवंटित की गई है, इस लड़की से विद्यालय का प्रधान अध्यापक विद्यालय के आधारभूत संरचना से लेकर विकास उन्मुख कार्यक्रम में लगाएंगे,विद्यालय में जिन-जिन कामों की कराने कीआवश्यकता होगी,उसमें इसको लगाया जाएगा। विद्यालय के अंदर टूटे-फूटे शौचालय,चापाकल,रंगरोगन भवन निर्माण,वर्ग कक्ष,डेस्क बेंच,टेबल कुर्सी इत्यादि आवश्यक सामानों की खरीदारी में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार ने संवाददाता को बताया कि जिले के 2633 विद्यालयों के रखरखाव, आधारभूत संरचना का निर्माण करने हेतु, वित्तीय वर्ष 2024 - 25 के लिए जिला में 14 करोड़ 31लाख 65 हजार की स्वीकृति दी गई है,साथ ही इस राशि को खर्च करने के लिए अलग से निर्देश जारी किया गया है,इस निर्देश के अंतर्गत ही राशि खर्च करनी होगी। जिला के विद्यालयों के लिए जो राशि आवंटित की गई है,वह विद्यालय में अध्यनरत छात्र की क्षमता के अनुसार की गई है।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap