Tranding
Fri, 05 Jun 2026 04:08 AM
धार्मिक / Nov 11, 2024

भारतीय सर्वधर्म एकता मंच ने गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जटाशंकर गुरूद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष जसपाल सिंह की अध्यक्षता मे निकाली गई कीर्तन यात्रा पर पुष्प वर्षा माल्यार्पण कर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय सर्वधर्म एकता मंच के संस्थापक संरक्षक अशफाक हुसैन मेकरानी के नेतृत्व मे स्वागत प्रसाद वितरण कार्यक्रम बक्शीपुर चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ इरफान खान, ऑल इण्डिया उर्स कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजा लड्डन खान, ई मिन्नत गोरखपुरी, गोविन्द मिश्रा, अभय पाल सिंह, स्वामी चरण शाही, तनवीर अहमद खान,इरफान आदि ने बधाई देते हुए जसपाल सिंह को मल्यार्पण कर गुरुनानक देव जी और यात्रा पर भव्य पुष्प वर्षा कर पानी प्रसाद मिस्ठान वितरण किया जहां बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
179

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap