Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:39 AM

अज्ञात अपराधियों ने एक महिला के घर में मारी गोली।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेखौफ अपराधियों ने छठवर्ती एक महिला को बर्तन धोने के क्रम में उसको गोली मार दी, उसके कमर में गोली लगी है। गोली लगते ही पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सन्नाटा छा गया,सभी ग्रामीण की अपार भीड़ जमा हो गई,आनंन फानन में परिजनों ने उसको जीएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया,जहां उसका इलाज जारी है।थानाअध्यक्ष,अशोक कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित महिला मोछी बनकटवा गांव की रहने वाली बताई गई है,पीड़ित महिला राय बहादुर सिंह के 45 वर्षीय पत्नी,इंदू देवी है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पीड़ित महिला छठ व्रति थी,संध्या समय काअर्घ्य देने के बाद अपने घरआकर अपने परिवारजनों को खाना खिलाकर बर्तन धो रही थी, तभीअचानक बदमाशों ने उसको गोली मार दी,गोली महिला के कमर में लगी है।

पुलिस अपराधियों की खोज तेज कर रही है,पुलिस का कहना है किअपराधी गोली मारकर फरार हो गए,कोई पहचान नहीं सका मगर पुलिस की नजर से कोई बच नहीं सकता है,अपराधी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap