Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:15 PM
धार्मिक / Nov 08, 2024

महराजगंज जिलाधिकारी ने सपरिवार मुख्यालय पर लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर छठ पर्व पर पूजन किया..

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपनी माता और मौसी सहित अन्य परिवारजनों के साथ ढोल–नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शाम को पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र में राम मनोहर लोहिया स्थित सरोवर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी माता के साथ अस्ताचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन किया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सरोवर में स्नान किया और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित किया।

उन्होंने अपनी माता के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन–अर्चन किया। उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ पूजन किया।

अगली सुबह सूर्योदय पर पुनः उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन कर प्रसाद वितरण किये। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल और शांति की कामना की और सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Karunakar Ram Tripathi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap