Sat, 13 Jun 2026 12:31 PM

नेत्र रोगों से सम्बन्धित भारत देश के प्रमुख विशेषज्ञो ने भाग लिया।

मोतियाबिंद आपरेशन में होने वाली जटिलताओं के निवारण के बारे में चर्चा की।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

होटल रीजेन्टा में कनिका अस्पताल व कानपुर आप्थाल्मिक सोसायटी के तत्वाधान में कनिकाकॉन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है कार्यक्रम के चेयर पर्सन डा० शरद बाजपेई ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में नेत्र रोगों से सम्बन्धित भारत देश के प्रमुख विशेषज्ञो ने भाग लिया है तथा नेत्रों की जटिल बीमारियों का नई तकनीको द्वारा आपरेशन कनिका हास्पिटल में किया गया व उसका सजीव प्रसारण होटल रीजेन्टा में किया गया।भारत के विभिन्न राज्यों के नेत्र विशेषज्ञो ने कार्यक्रम में भाग लिया व समस्याओ का निवारण किया। कॉन्फ्रेंस में कलकत्ता से डा० पार्था बिस्वास, डा० चित्रा रामामूर्ति कोयम्बटूर से, डा० राजेन्द्र प्रसाद नई दिल्ली से, डा० संजीव गुप्ता लखनऊ से, डा० ऋषि स्वरूप हैदराबाद से, डा० वर्धमान कनकरिया पुणे से, डा० चित्रा जयदेव बेंगलूरू से, डा० वी.पी.एस. तोमर, डा० गायत्री आहूजा, डा० अनुपम आहूजा ने उपस्थित नेत्र विशेषज्ञों को स्किल ट्रांस्फर व चर्चा की कार्यक्रम का उद्घाटन आल इंडिया आप्थैल्मिक सोसाइटी के अध्यक्ष विश्व विख्यात नेत्र विशेषज्ञ डा० पारथा बिस्वास ने किया।कार्यक्रम के सचिव डा0 मोहित खत्री ने मोतियाबिंद आपरेशन में होने वाली जटिलताओं के निवारण के बारे में चर्चा की। कानपुर आप्थाल्मिक सोसायटी की अध्यक्ष डा० सोनिया दमेले ने कनिकाकॉन द्वारा आयोजित कार्यशाला के माध्यम से नेत्र विशेषज्ञों को स्किल ट्रांस्फर की सराहना की। कार्यक्रम में कानपुर आप्थाल्मिक सोसायटी के उपाध्यक्ष डा० प्रद्युमन अग्रवाल, डा० लोकेश अरोड़ा, सचिव डा० पारूल सिंह, डा० आर.सी. गुप्ता, डा० दिलप्रीत सिंह, डा० संगीता शुक्ला, डा० शालिनी मोहन, डा० सुकान्त पाण्डेय, डा० पल्लवी आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
168

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap