Tranding
Mon, 13 Apr 2026 04:15 PM

रोटरी क्लब कानपुर एलिट का तेरवां अधिस्ठापन समारोह

हफीज़ अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश

रोटरी क्लब कानपुर एलिट का तेरवां अधिस्ठापन समारोह स्थानीय गेंजेस क्लब में रमेश अवस्थी संसद के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष प्रीति बग्गा ने गत दो वर्षों में क्लब के किए हुए सेवा कार्यों से सदन को परिचित कराया व अस्वस्थ किया कि आगामी अध्यक्ष के नेतृत्व में क्लब मानवीय सेवा के और भी अनुकरणीय उदाहरण स्थापित करेगा। वर्तमान अध्यक्ष विजय दुग्गल ने अपने संबोधन में सदन को आश्वस्त किया कि जो मानव सेवा कार्य क्लब द्वारा किए जा रहे हैं वह यथा अनुरूप कार्य करेंगे और महिला सशक्तिकरण व शिक्षा क्लब का मुख्य लक्ष्य होगा। दुग्गल ने बताया की वर्तमान में तीन इंटरेक्ट क्लब, इलीट द्वारा प्रायोजित है वह पांच आरसीसी के माध्यम से क्लब ग्रामीण इलाकों में मानव सेवा के कार्य कर रहा है इस वर्ष दो नए इंटरेक्ट और दो आरसीसी सहित एक इनरव्हील क्लब अभी प्रेरित करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही सीएसआर के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में शिक्षा उत्थान के लिए कार्य किया जाना प्रस्तावित है। अपने आशीर्वचनों में सांसद रमेश अवस्थी ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें वास्तविक मानव सेवा कार्य संबोधित किया और आश्वस्त किया कि उनके स्तर पर जो भी सहयोग क्लब चाहेगा उसे उपलब्ध कराने में वे पीछे नहीं रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवराम अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण ने क्लब को आश्वस्त किया कि शिक्षा उत्थान के लिए जो सहयोग बन पड़ेगा उसमें वे क्लब के साथ हैं। मंडल अध्यक्ष जे एस भाटिया ने क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा सीमित स्रोतों में जो काम रोटरी क्लब कानपुर एलिट कर रहा है वह निसंदेह अद्भुत है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला ने क्लब को शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट मानव सेवा उदाहरण स्थापित करने की कामना की। धन्यवाद क्लब सचिव संतोष तिवारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण खन्ना, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र ऋषि, डॉ डी एन रायजादा, डॉ विनय अस्थाना ने क्लब को आशीर्वचनों से नवाज। विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, सचिव व वरिष्ठ रोटेरियन के साथ-साथ मैंसौनिक सोसाइटी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी पूर्व मंडल अध्यक्ष लायन श्री गोपाल तुलस्यान के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आशीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर तीस शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड दिया गया व महिला सशक्तिकरण के लिए समाज के विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को वुमन एंपावरमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap