Tranding
Tue, 14 Apr 2026 09:39 AM
अपराध / May 30, 2023

पूजारी का गला रेत कर की गई निर्मम हत्या,फैला मातम व सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या करने की मामला प्रकाश मेंआया है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चल है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के पाटबंदी सरेह में ग्रामीणों ने स्कूटर से दबी हुई खून से लथपथ एक शव को देखा,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पतालभेज दिया,इस घटना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मातमी माहौल छा गया है।मृत व्यक्ति की पहचान मझौलियाथाना क्षेत्र के बनकट मुसहरी गांव निवासी, बलिराम शुक्ला के 35 वर्षीय पुत्र,मुरारी शुक्ला के रूप में की गई है। संवाददाता कुछ पता चला है कि मुरारी शुक्ला वहां पूजा पाठ करने आता था,मुरारीशुक्ला की स्कूटी भी मौके पर ही पड़ा हुआ मिला है,जिसको पुलिस ने जप्त कर दिया है। घटना के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।इस थाना क्षेत्र में 10 दिन के अंदर तीन हत्या का वारदात से इलाके के लोग डरेऔर सहमे हुए है।फिलहाल पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap