Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:26 PM

दोस्तों को पार्टी नहीं देना युवक को चाकू खाना पड़ा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार।

दोस्तों संग पार्टी नहीं करना युवक को बहुत महंगा पड़ा, पार्टी देने से इनकार करने पर चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,घायल युवक बसवरिया धूनियापट्टी वार्ड नंबर 31निवासी नूर हसन मियां है,जिसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। नुरहसन मियां ने अपने ही मोहल्ले के आशु मियां पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।घायल नूरहसन ने संवाददाता को बताया कि जम्मू कश्मीर में मजदूरी करता था,वापस घर आया तो बसरिया मस्जिद मदरसा के पास खड़ा था,उसी समय आशु आकर बोला कमा कर आए हो पार्टी दो,पास में पैसा नहीं होने का कारण पार्टी देने से इनकार कर दिया,इतनी सी बात परआरोपित गाली गलौज देना शुरू कर दिया, गाली देने से मना किया तो कमर से चाकू निकाल कर पेट में मार दिया,चाकू लगने से घायल होकर गिर गया, स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी,परिजनआकर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। नगर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि घायल के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,मामले की जांच की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap