Tranding
Sat, 30 May 2026 04:13 PM
शिक्षा / Jan 28, 2023

अभिभावकों ने जिलाधिकारी से की हाईकोर्ट के आदेश के क्रियान्वान की मांग।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान


कानपुर।


अभिभावक न्याय मोर्चा ने जिलाधिकारी कार्यालय में मांगपत्र देते हुए अभिभावकों को 15 प्रतिशत फीस वापिस दिलवाने की मांग की।जिलाधिकारी कार्यालय में अभिभावक न्याय मोर्चा के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता व संयोजक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में अभिभावकों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह को मांगपत्र और उच्च न्यायालय का आदेश देते हुए मांग करी की जिलाधिकारी जी माननीय उच्च न्यायालय के 15 प्रतिशत फीस वापसी के आदेश अनुसार स्कूलों से फीस वापिस दिलवाने की कार्यवाही शुरू करवाएं।अभिभावक न्याय मोर्चा के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही न होने से अभिभावक न्याय के लिए सशंकित हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की जिलाधिकारी महोदय को यह सुनिश्चित करना होगा की सभी अभिभावकों और छात्रों को न्याय मिले।अभिभावक न्याय मोर्चा के संयोजक राकेश मिश्रा ने कहा की हर अधिकारी को इस बात को सुनिश्चित करना होगा की माननीय उच्च न्यायालय की अवमानना न हो और अभिभावकों को उनका अधिकार मिले।इस पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सिंह ने कहा की हम तत्काल जिलाधिकारी महोदय को आपका पत्र और आदेश भेज कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करते हैं।इस आश्वासन के बाद अभिभावक वहां से चले गए।अभिमन्यु गुप्ता,राकेश मिश्रा,नरेंद्र कठेरिया,रवि शुक्ला,सुनील यादव,विनय कुमार आदि थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap