Tranding
Fri, 29 May 2026 02:19 AM

स्काउट- गाईड के दो साहसी कैडरों की मौत व तीन के घायल होने पर गयावासी मर्माहत।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया, बिहार

विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के समापन के दिन जब समूचे गया के लोग अपने पितरों को मोहाल्या के अवसर पर फल्गु नदी के दोनों तटों पर अवस्थित घाटों एवं नदी में काफी भीड़ में एक डूबते बच्चे को बचाने के लिए स्काउट, गाइड के पांच साथी साहस एवं अपने प्रशिक्षण एवं सेवा की ज़ज्बा लिए नदी में कूद पड़े ,जिसमें दो स्काउट, गाइड की मौत तथा तीन की घायल होने की हृदय विदारक घटना से गयावासी मर्माहत एवं शोकाकुल है।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में घंटों घायलों एवं उनके परिजनों से मिल कर विस्तृत जानकारी ली।

   शहीद स्काउट आलोक एवं शहीद गाइड रिया की मौत पर कॉंग्रेस पार्टी गहरी सम्वेदना प्रकट करते हुए सरकार से दोनों को शहीद साहसी स्काउट गाइड कैडर प्रमाण पत्र, उनके परिवार को 25 लाख मुआवजा , दोनों का गायत्री घाट पर प्रतिमा लगाने तथा घायलों में गाइड नैन्सी कुमारी , मनीषा कुमारी तथा ट्रेनर विकास कुमार को बेहतर इलाज व साहसी स्काउट गाइड कैडर प्रमाण पत्र, एक लाख मुआवजा देने की मांग किया है।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap