राम कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक ने किया माँ कात्यायनी फ्लोर मिल का उट्घाटन
हफीज़ अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
ग्राम जोसानखेड़ा मजरे डोमनपुर कानपुर में राम कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक ने माँ कात्यायनी फ्लोर मिल का उट्घाटन किया। इस अवसर पर माँ कात्यायनी फ्लोर मिल के प्रो० राजकुमार निषाद, योगेश वर्मा पूर्व पार्षद, जयलाल निषाद, तेजनारायण निषाद, रामौतार निषाद,नीरज निषाद,धर्मेंद्र निषाद,रामखेलावन निषाद,रामदास निषाद,छेद्दू निषाद,विशम्भर निषाद, रमेश निषाद व ग्राम वासियों ने राम कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक का मालयर्पण कर स्वागत किया। उट्घाटन कार्यक्रम सभा को योगेश वर्मा पूर्व पार्षद, जयलाल निषाद,तेजनारायण निषाद ने सम्बोधित करते हुए स्वर्गीय मनोहर लाल पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राम कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक द्वारा समाज के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। राम कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक ने सभा को सम्बोधित करते हुए माँ कात्यायनी फ्लोर मिल के प्रो० राजकुमार निषाद को शुभकामनाये देते हुए निरंतर उन्नति करने का आशीर्वाद दिया।
तेजनारायण निषाद ने माँ कात्यायनी फ्लोर मिल के उट्घाटन के लिए राम कुमार एडवोकेट पूर्व विधायक व समस्त आये हुए अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।