Tranding
Sun, 08 Nov 2026 09:10 AM

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परिवहन विभाग की टीम पर हमला करने वाले पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले में परिवहन विभाग की टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।घटना 11 फरवरी की रात करीब 11:40 बजे सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर रजौली में हुई थी।जब परिवहन विभाग की टीम वाहनों की चेकिंग और ओवरलोडिंग की जांच कर रही थी।इस दौरान लगभग 20 लोगों ने टीम पर हमला कर दिया।जिसमें विभाग की महिला पदाधिकारी समेत अन्य कर्मचारी और चालक घायल हो गए थे।मामले में 12 फरवरी को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने 13 फरवरी को पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।नए गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में अखिलेश राय,सरोज राय,विनय कुमार,चिकू राय और समन कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी जदुआ गर्दनिया चौक,थाना-नगर, जिला-वैशाली के रहने वाले हैं।पुलिस अभी भी बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।यह मामला परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया था।जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap