Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:26 AM

नैतिकता स्वतंत्रता का आधार राष्ट्रव्यापी अभियान अंतर्गत कुरआन क्विज का आयोजन।

जफर अहमद

भागलपुर, बिहार

हसनपुर स्थित मॉडल पब्लिक स्कूल में जमाअत ए इस्लामी हिंद भागलपुर व ऑल इंडिया आईडियल टीचर्स एसोसिएशन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में कुरआनिक क्विज का आयोजन किया जिसमें शहर की बच्चियों ने हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि जमाअत ए इस्लामी हिंद महिला प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रव्यापी अभियान  " नैतिकता: स्वतंत्रता का आधार " चलाया जा रहा है। आईटा जिला अध्यक्ष अनीस शाहीन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराना है कि अच्छाई और बुराई के बीच अंतर करने की जो क्षमता अल्लाह ने हर इंसान को दी है, उसका इस्तेमाल करके मानव संसाधनों को बर्बाद होने से बचाए। सभ्यता के नाम पर बढ़ती अनैतिकता और नैतिक पतन के तूफान को रोकने के लिए एकजुट हों। स्वतंत्रता का आधार नैतिकता हो, आजादी जरूरी है लेकिन वह स्वच्छंद न हो। शिक्षक और शैक्षणिक संस्थान शिक्षा और नैतिक मूल्यों की सीख देते हैं क्योंकि व्यक्तित्व के निर्माण में नैतिकता की अहम भूमिका है।

आईटा शिक्षकों व छात्र समुदाय को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों पर अमल करने के लिए प्रेरित करती है। 

इस मौके पर आईटा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य एजाज नसीम, जिलाध्यक्ष अनीस शाहीन, मौलाना फुजैल अख्तर कासमी आदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap