Tranding
Mon, 27 Apr 2026 12:23 PM

साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण में प्रगाढ़ता लाने का आग्रह।

संकल्प मात्र हिंदू राष्ट्र' वाहन रैली का विरोध

विधायक बाल मुकुंदाचार्य को रैली की अनुमति नहीं दें सरकार व प्रशासन : बैरवा

अलगाववादी विचारधारा वालों को बढ़ावा नहीं दे सरकार : बैरवा

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान

युवा शक्ति मंच राजस्थान के तत्ववाधान में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाल मुकुंदाचार्य द्वारा 29 सितंबर को राजधानी के खोले के हनुमान जी मंदिर से लेकर रामगंज होते हुए रामलीला मैदान तक 'संकल्प मात्र हिंदू राष्ट्र' वाहन रैली निकाली जाएगी। जिस पर विभिन्न संगठनों ने विरोध किया है।वहीं सरकार व प्रशासन से अनुरोध किया है कि अलगाववादी विचारधारा से संबंधित किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दें। साथ ही देश की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण में प्रगाढ़ता लाने का सभी से आग्रह किया है।

दलित-मुस्लिम एकता मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल बैरवा एवं एडवोकेट घनश्याम बृजवासी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि इस प्रकार के आयोजन संविधान की प्रस्तावना 'हम भारत के लोग' के विरुद्ध है, अर्थात हम कह सकते हैं इस प्रकार के आयोजन भारत की एकता और अखंडता के लिए घातक है। इन्होंने शासन और प्रशासन से अनुरोध किया है कि यह यात्रा हिंदू धर्म के मानने वालों के अतिरिक्त सभी धर्मों के खिलाफ है। बैरवा बोले-इस प्रकार के आयोजन सभी धर्मों में अलगाववादी विचारधारा को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे। इस तरह तो पूरा देश खंड-खंड हो जाएगा, इसलिए प्रशासन को चाहिए कि इस वाहन रैली पर तत्काल रोक लगाएं।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap