Tranding
Fri, 29 May 2026 03:27 AM

सामाजिक सरोकार और मानवीय सम्वेदना की भाषा है हिन्दी।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

महानगर के सूरजकुंड स्थित नवल्स नेशनल एकेडमी में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर शैक्षिक और सामाजिक सरोकार के हिन्दी के उन्नयन पर विधिवत प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं शिक्षकों द्वारा माँ सरस्वती एवं साहित्यकारों के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुआ, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोआर्डिनेटर अनुराधा श्रीवास्तव एवं पंकज त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दी सामाजिक सरोकार और मानवीय सम्वेदना की मूल आत्मा है, हिंदी सद्भावना एवं समरसता का संदेश देती हैl कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने व आभार ज्ञापन सरिता त्रिपाठी ने किया l इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत वाद विवाद प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, कविता लेखन एवं कविता एवं कहानी वाचन प्रतियोगिता, सजावट एवं रंगोली प्रतियोगिता आदि में विजेता प्रतिभागियों अन्वी सिंह, अन्या, आलिया, नमिरा, दिव्याशी, तमन्ना, अंसल, हर्षिता आदि को पुरस्कृत किया गया l कार्यक्रम को प्रमुख रूप से डॉ.आदिल अहमद, संजय प्रजापति, सौम्या पाण्डेय, अनामिका चौरसिया, प्रीति श्रीवास्तव, अमृता, दीपक पाण्डेय, आदित्य जायसवाल, पूनम शर्मा, प्रतिभा जायसवाल, दिग्विजय मिश्रा, मुजाहिद्दीन आदि ने संबोधित किया...

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
143

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap