Tranding
Sun, 08 Nov 2026 10:13 AM

ज्वेलरी की दुकान से 15 लाख का जेवर लेकर चोर हुए फरार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय पखनाहा बाजार में एक अमन ज्वेलरी की दुकान से चोरों ने रात्रि समय दुकान की खिड़की तोड़कर,लॉकर काटकर 15 लाख की ज्वेलरी की चोरी कर आसानी से फरार हो गए। दुकानदार संबंधित दुकानदार 10 बजे दुकान खोलने गए दुकान का शतक नहीं खुल रहा था उसने लोहे का रड लगा दिया गया था जिसे गेट नहीं खुल रहा था, दुकानदार की नजर खिड़की पर पड़ी तो खिड़की टूटा हुआ था, चोरों ने दुकान की खिड़की तोड़कर,लॉकर काटकर उसमे रखे लगभग 15 लाख के जेवर की चोरी कर ली है। संबंधित थानाअध्यक्ष,प्रणय कुमार ने संवाददाता को बताया कि ज्वेलरी दुकान में चोरी हुई है,मामले की जांच की जा रही है।डॉग स्क्वायड के द्वारा भी जांच कराया जा रहा है,बहुत जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश कर देगी। दुकानदार, विजय साह ने संवाददाता को बताया कि प्रतिदिन की भारती अपनी दुकान रात्रि 9:00 बजे रात्रि बंद करके घर चला गया था।

Karunakar Ram Tripathi
162

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap