Tranding
Fri, 29 May 2026 08:52 PM

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की प्रदेश कमेटी में प्रमुख महासचिव बने अंगद यादव।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा  

बिल्थरा रोड (बलिया)

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपने युवाओं को अपने विभिन्नने संगठनों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति के बाद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा ने प्रदेश की कमेटी में प्रमुख महासचिव के रूप में बलिया का प्रतिनिधित्व देते हुए बेल्थरा रोड निवासी अंगद यादव को मनोनीत किया है। इस सूचना के मिलते ही उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap