Tranding
Sun, 08 Nov 2026 10:22 AM

एक विवाहिता प्रिया कुमारी का संदिग्ध स्थिति में हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक विवाहिता,प्रिया कुमारी उम्र 26 वर्ष, का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, प्रिया ने पिछले साल अप्रैल में आशीष गुप्ता से प्रेम विवाह किया था,मृतक की मां,सरोज देवी ने संवाददाता को बताया कि ससुराल पक्ष ही उसको करंट लगाकर हत्या कर दी है का आरोप लगाया है,उनका कहना है की शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रिया को प्रताड़ित किया करता था,प्रिया तनाव में रहती थी,लेकिन प्रेम विवाह के कारण वहअपनी पीड़ा किसी से साझा नहीं कर सकती थी।

करंट लगने के बाद मृतिका कोअस्पताल लेजाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया।

ससुराल पक्ष का कहना है कि पानी की टंकी खाली होने पर मोटर चालू करते समय हादसा हुआ।थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मैं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतिका के पति, आशीष गुप्ता के हिरासत में ले लिया,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,परिवार के लोगों के द्वारा लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है,आवेदन मिलने के बाद जांच पड़ताल कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap